सड़क बनवाने को ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर मार्ग बनवाने की मांग की।
लक्सर। क्षेत्र के पंचवली गांव रास्ते में पानी भरने से वहां पर आने जाने वाले राहगीरो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिसकी शिकायत निवर्तमान प्रधान प्रदीप कुमार ने एक पत्र मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को देकर गंदे पानी को खुलवाने की मांग की है।झीवरहेडी के निवर्तमान प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि हमारे गांव के मजरा पंचवली में मेन रोड पर गंदा पानी भरा पड़ा है।जिसको निकालने के लिए हमने मौखिक रूप से कहीं अधिकारियों से वार्ता की और इसकी शिकायत हमने मुख्य विकास अधिकारी से की है।लोग गंदे पानी में निकलने के लिए मजबूर है।ऊपर से डेंगू का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि पंचवली में एक डेंगू का मरीज भी मिला है।
