गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड उखाड़ने को लेकर तनाव।
लक्सर। क्षेत्र के खानपुर बालावाली गांव में गुर्जर युवाओं द्वारा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड कुछ दिन पूर्व लगाया गया था।जिसे बालावाली के कुछ लोगों ने गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया है। जब आज सुबह मामले का पता गुर्जर समाज के युवाओं को पता चला तो सैकड़ों की संख्या में कुछ युवा रायसी पहुंच गए।जहां से उन्होंने बाला वाली गांव में कुछ करने का आगाज कर दिया।लेकिन मौके पर पहुंचे कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें रोक लिया और पूरे मामले की जानकारी लक्सर प्रशासन को दी गई। लक्सर प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले को समाला वहीं दूसरी ओर चौहान समाज के युवा सैकड़ों की संख्या में आ धमके दोनों ही और के लोग लाठी डंडों से लैस थे।लेकिन लक्सर पुलिस बल लक्सर उप जिलाअधिकारी की सूझबूझ के चलते मामले को निपटा लिया गया। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ओर के युवाओं को समझा कर वापस लौटा दिया। मामले में कुछ दिन का समय निश्चित किया गया है।
