(पहल सिंह राणा)हबीबपुर कुंडी के ग्रामीणों ने चैंपियन का पुतला दहन किया
पहल सिंह राणा)लक्सर। क्षेत्र के हबीबपुर कुंडी में ग्राम वासियों द्वारा खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह से आक्रोशित होकर पुतला दहन किया।
ग्राम वासीयों का कहना है कि 2017 में बालावाली गंगा का बांध क्षतिग्रस्त हो गया था,जिस कारण क्षेत्र की सैकड़ों बीघा जमीन पानी में डूब गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।आज तक सरकार ने इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला है,और न हीं क्षेत्रीय विधायक ने जनता की बात को सरकार के सामने रखा। इस बात को लेकर क्षेत्र की जनता विशेषकर युवाओं में भारी आक्रोश है। उनका यह भी कहना है कि विधायक की कार्यशैली और व्यवहार से उनकी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक काफी नाराज दिख रहे हैं। इसी कारण उन्होंने कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है।
इस अवसर पर महिपाल सिंह सैनी,सोनू कुमार चौहान,अंकित कुमार, प्रदुमन सैनी, अमित सैनी, रविंद्र चौहान, अभिषेक सैनी, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, तुलसी सैनी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
