(पहल सिंह राणा)दीपावली महोत्सव के अवसर पर बालिकाओं ने बनाई सांझा रंगोली।
(पहल सिंह राणा) लक्सर क्षेत्र के ग्राम दाबकी कला के उदय भारत पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिका में स्टाफ एवं स्कूल के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि दीपावली हम क्यों मनाते हैं और हमारे जीवन में इसका क्या महत्व है ।
उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन भगवान श्री राम अपना वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे।
इस खुशी के कारण अध्यायवासियों ने अयोध्या को दीपों से सजा दिया था।
इस अवसर पर विद्यालय में अन्य कई कार्यक्रम किए गए।
जिनमें से प्रमुख रंगोली प्रतियोगिता रही ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता वाले ग्रुप में रूपांशी, प्रियांशी, वंशिका, शिवानी तथा निशा आदि रहे ।
जबकि द्वितीय पुरस्कार विजेता वाले ग्रुप मे नैना, सृष्टि, शिवानी, राधिका, आरुषि आदि छात्राएं रही इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक रविंद्र,शेखर
, एवं अध्यापिका नीरज शर्मा ,छवि चौधरी एवं अक्षिता आदि उपस्थित रहे।
