नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट गार्बेज फ्री इंडिया श्रेणी में नवगठित एवं उत्तराखंड की एकमात्र निकाय शिवालिक नगर पालिका का चयन होना और महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा से न सिर्फ मेरा या नगरपालिका अपितु पूरे जिले व प्रदेश का सम्मान बढ़ा है।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट गार्बेज फ्री इंडिया श्रेणी में नवगठित एवं उत्तराखंड की एकमात्र निकाय शिवालिक नगर पालिका का चयन होना और महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा से न सिर्फ मेरा या नगरपालिका अपितु पूरे जिले व प्रदेश का सम्मान बढ़ा है। गौरव के इस क्षण के लिए मैं और मेरी पूरी टीम नगरपालिका की मेहनत एवं प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को धरातल पर अपने क्षेत्र में उतारने का जुनून, हमारी प्रेरणा का स्रोत रहा है राजीव शर्मा ने कहा कि यह एक नई पालिका है और एक नई शुरुआत भी है हमारा सपना इस नगरपालिका को पूरे प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण तथा देश के अंदर उच्च स्तर पर ले जाने का है जिसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। हम स्वच्छता सर्वेक्षण के तमाम मापदंडों पर खरे उतरे । ये टीम नगरपालिका की मेहनत को सार्थक करता है।
हाल ही में यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे प्रस्ताव पर गंगनहर बहादराबाद से वार्ड नंबर 5 के बीच एक घाट बनाने की घोषणा की है उससे केवल पूर्वांचल के साथियों बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। मुख्यमंत्री ने लगभग ₹5.5 करोड़ की लागत से नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की घोषणा की है। इसके धरातल पर उतरने से लाखों लोगों को भारी सुविधा मिलेगी। हाल ही में लोकार्पित छठ मइया पार्क पूर्वांचल समाज के लिए नगरपालिका का बड़ा तोहफा है राजीव शर्मा ने कहा कि 2.5 वर्षो के अल्पकाल में सीमित साधन एवं संसाधनों के बावजूद हम जिस स्तर पर पहुंचे उसमें हमारी कार्यप्रणाली एवं विभिन्न योजनाओं का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने उत्तराखंड की एक मात्र नगरपालिका जिसने क्षेत्र के नागरिको की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर, अटल वाटिका निर्माण, कुंभ मेले के अंतर्गत C.I.S.F. पुल का निर्माण, छठ मईया पार्क का निर्माण, हाई मास्ट लाईट व स्ट्रीट लाईट लगाने कार्य, स्वच्छता महाअभियान, क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व डस्टबिन वितरण, नवरात्र व रामलीला मंचन के अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों और रामलीला मंचन परिसर की प्रत्येक दिन साफ सफाई की व्यवस्था,आत्मनिर्भर भारत मेला, मोदी मेला, वैक्सीनेशन कैंप, लॉकडाउन में अंत्योदय रसोई, सूखा राशन वितरण, सैनिटाइजेशन ,फॉगिंग व कीटनाशक का क्षेत्र में युद्धस्तर पर कार्य, फ्रंटलाइन वर्कर व कोरोना योद्धा सम्मान व क्षेत्र में बड़े स्तर पर पुलिया नाली व सड़क निर्माण के कार्य किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में राजीव शर्मा ने कहा कि हम शीघ्र ही अनाथ एवं आवारा पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से हाईमास्ट लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना ताकि क्षेत्रवासियों विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण का लाभ मिल सके । नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व स्पीड ब्रेकर लगाने की योजना, शीघ्र ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य व पार्कों का सौंदर्यकरण की योजना। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल और सीवर लाइन का कार्य जिसमें शिवालिक नगर में सीवर लाइनों का उच्चीकरण भी होगा तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था के लिए नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई पाइप लाइन एवं पहले से स्थित पाइप लाइन का उच्चीकरण, ओवरहेड टैंक एवं नए ट्यूबवेल लगाने की योजना का कार्य भी जल्द ही किया जाएगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर को साफ सुथरा रखने के लिए पर्यावरण मित्रों को प्रेरित करने तथा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाने के लिए मैं नामित सभासद रीना तोमर, धर्मेंद्र विश्नोई, कैलाश भंडारी, पवन कुमार व अंशुल शर्मा का विशेष आभार जताना चाहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद