हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने आज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना स्थल के दृष्टिगत केन्द्रीय विद्यालय बीएचईएल, मानव संसाधन विकास केन्द्र एवं बाल भवन का निरीक्षण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने आज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना स्थल के दृष्टिगत केन्द्रीय विद्यालय बीएचईएल, मानव संसाधन विकास केन्द्र एवं बाल भवन का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में सम्पन्न हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतगणना स्थल मानव संसाधन विकास केन्द्र (एचआरडीसी) बीएचईएल को बनाया गया था। वर्ष 2019 में सम्पन्न हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतगणना हेतु प्रत्येक कक्ष में 14 टेबल लगायी गयी थीं, किन्तु वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार प्रत्येक कक्ष में 07 टेबल लगायी जानी हैं। मतगणना के साथ ही स्ट्रांग रूम, पोस्टल बैलेट की गणना आदि के दृष्टिगत कुल 33 कक्ष की आवश्यकता है। उक्त स्थलों में से मतगणना के दृष्टिगत उपर्युक्त पाए जाने वाले स्थल को मतगणना केन्द्र के रूप में चयनित किया जाएगा।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार पी0एल0 शाह, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी, सुदेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश सिंह रावत, ए0ई0 पीडब्ल्यूडी नवीन ध्यानी, जे0ई0 पीडब्ल्यूडी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।