हरिद्वार। मुख्य शिक्षा अधिकारी , जिलाधिकारी हरिद्वार एवम् राज्यपाल तथा उप जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अमित कुमार पुत्र ओमीचंद निवासी रोहालकी किशनपुर ने अवगत कराया की शिक्षा विभाग ब्लॉक बहादराबाद बी0 आर0 सी0 कार्यालय बोंगला में था जो लगभग उत्तराखंड के स्थापना के समय से ही ग्राम बोंगला में चला रहा है लेकिन लगभग 4 वर्षों से यह कार्यालय अस्थाई बिल्डिंग दादू बाग कनखल में चलाया जा रहा है जिसका कोई औचित्य नहीं है।

हरिद्वार। मुख्य शिक्षा अधिकारी , जिलाधिकारी हरिद्वार एवम् राज्यपाल तथा उप जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अमित कुमार पुत्र ओमीचंद निवासी रोहालकी किशनपुर ने अवगत कराया की शिक्षा विभाग ब्लॉक बहादराबाद बी0 आर0 सी0 कार्यालय बोंगला में था जो लगभग उत्तराखंड के स्थापना के समय से ही ग्राम बोंगला में चला रहा है लेकिन लगभग 4 वर्षों से यह कार्यालय अस्थाई बिल्डिंग दादू बाग कनखल में चलाया जा रहा है जिसका कोई औचित्य नहीं है।

क्योंकि बोंगला बी0 आर0 सी0 में करोड़ों रुपए की लागत से जो बिल्डिंग बनाई गई थी उसकी हालत खस्ता हाल होकर जाले व जर्जर हालात में होती जा रही हैं यहां पर टॉयलेट सी0 एस0 आर0 के माध्यम से रु- 600000 ( छः लाख ) की लागत से बनाए गए हैं और इस बिल्डिंग में लघु 10 कमरे , स्टोर , किचन , जनरेटर आदि सभी सुविधाएं हैं लेकिन कुछ अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के चलते इसे यहां पर नहीं चला रहे हैं जिससे ग्रामीण व असहाय लोगों को शहर में भटकना पड़ता है और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही अन्य 5 ब्लॉकों में सभी बी0 आर0 सी0 अपने विकास खंडों पर व अपने कार्यालय में ही चलाई जा रही है इस कार्यालय बी० आर० सी० कार्यालय का दलित समाज के लोगों व अन्य समाज के लोगों को पता करने में व जाने में दिक्कत है परेशानी का सामना करना पड़ता है और वहां पर लोगों से मनमानी पैसे मांगे जाते हैं । अतः ग्राम बोंगला वाले ग्रामीणों का भी यही कहना है कि या तो कार्यालय यहीं पर चलाया जाए या यह भूमि ग्राम सभा को वापस की जाए जिससे गांव के लोग किसी सामूहिक कार्य के लिए प्रयोग में ला सके अन्यथा मैं अमित कुमार 23/11/2021 से भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन किया और कहा कि आप जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने की कृपया करें । अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं रेंगती है या नहीं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद