लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

लक्सर। नगर में व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।उत्तर प्रदेश के चंदौसी निवासी सुनील सिंह और सुधीर सिंह दोनों भाई लक्सर में व्यापार करते हैं। दोनों भाइयों के लक्सर के केशव नगर में अलग अलग मकान हैं। शनिवार की रात को सुधीर सिंह के बेटे की शादी थी। सुनील सिंह का परिवार भी शादी समारोह में गया हुआ था। रात के समय चोर उनके मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और यहां मौजूद पांच लाख से अधिक कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।मामले में सुनील के बेटे किशोर ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने 1.30 लाख की नकदी और जेवर आदि अन्य सामान चोरी होने की बात कही है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश शाह के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।