हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के आगामी 28 एवं 29 नवम्बर,2021 को हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को पतंजलि विश्वविद्यालय, परिसर हरिद्वार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पतंजलि विश्चविद्यालय स्थित हेलीपैड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों से हेलीपैड के मानक आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हेलीपैड की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पतंजलि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान क्या रूट प्लान रहेगा, के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात पूरे रूट का निरीक्षण करते हुये सभी अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कुलपति कार्यालय, कुलाधिपति कार्यालय आदि का सुरक्षा मानकों तथा व्यवस्थाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर स्थित आॅडिटोरियम का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां की मंच व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की स्थिति, विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में जिन विद्यार्थियों को उपाधि देनी है, उनके बैठने आदि की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी पतंजलि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से ली। तत्पश्चात अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेफ हाउस का भी निरीक्षण किया तथा वहां की सभी व्यवस्थाओं के बारे में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर आचार्य बाल कृष्ण, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एस0पी0 सिटी सुश्री कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 खगेन्द्र,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, प्रबन्धक पतंजलि ललित कुमार, ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 एच0डी0शाक्य, पतंजलि विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।