युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 के वर्ग अण्डर-17 (बालक-बालिका) आयु वर्गं में हैण्ड बॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोटर्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया,।

हरिद्वार। को युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 के वर्ग अण्डर-17 (बालक-बालिका) आयु वर्गं में हैण्ड बॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोटर्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया,।

वहीं दूसरी ओर अण्डर-21 (बालिका-बालिका वर्ग में) बॉस्केटबाल खेल विधा का आयोजन जवाहर नवोदय राष्ट्रीय युवा केन्द्र, भगत सिंह चौक, रानीपुर परिसर में अवस्थित एम्बिशन हूप्स एकेडमी, हरिद्वार अवस्थित बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया, जिसम वरद जोशी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन अपने आर्शीवचनों द्वारा किया गया।
जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 अन्तर्गत् हैण्डबॉल खेल विधा में अण्डर-17 बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार की टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया वहीं डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल, एवं विकासखण्ड बहादराबाद से आयी टीमों द्वारा क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। विजित टीमों के प्रतिभागियों को वरूण बेलवाल, उपक्रीडाधिकारी, मुकेश भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग, एवं जितेन्द्र वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल तथा नगद धनराशि पुरूष्कार स्वरूप प्रदान की गयी।
वहीं दूसरी ओर अण्डर-21 (बालिका वर्ग में) बॉस्केटबाल खेल विधा के आयोजनान्तर्गत् विकासखण्ड रूड़की से आयी टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, तथा कोर कॉलेज, रूड़की एवं के0एल0डी0ए0वी0 कॉलेज रूड़की टीमों द्वारा क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदेश चौहान विधायक बी0एच0ई0एल0, रानीपुर द्वारा प्रतिभागियों को आर्शीवचन एवं विजित टीमों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल तथा नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गयी।
इस अवसर पर श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, संदीप खंकरियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी,जितेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक, युवा कल्याण विभाग, , चौधरी बालेश, जिला खेल समन्वयक अंजेश कुमार, जिला खेल समन्वयक (प्रा0), अजय शर्मा, सहा0 अध्यापक, रा0इ0का0 गैण्डीखाता, समीर खेल प्रशिक्षक एवं युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद