गुलदार घर मे घुसने से गांव में मचा हड़कंप वन विभाग ने रेस्क्यू कर गुलदार को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर भिजवाया, टाइप करें कहा का है मामला,,
पथरी। क्षेत्र के हेथल गांव में मजहर हसन के घर मे गुलदार घुसने से गांव में मचा हड़कम्प जिसके चलते वन विभाग ने समय रहते रेस्क्यू कर गुलदार को पकड़ा गनीमत रही कि गुलदार जिस घर मे घुसा था वहाँ ओर कोई नही था और मौका पाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था और वन विभाग को सूचना देकर उसे पकड़ वाया जिससे ग्रामीणों की जान बच सकी।
पथरी वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हेथल गांव में एक कमरे में गुलदार घुस गया था जिसके चलते मौका पाकर कमरे का दरवाजा बन्द कर वन विभाग को सूचना दी थी सूचना पर वन विभाग व अन्य टीमो ने रेस्क्यू कर गुलदार को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर चिड़िया पुर में रखा गया किसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुवा।
इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी दिनेश नौटियाल
अजय ध्यानी, सुरक्षा बल प्रभारी हरिद्वार
उपवन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार,रामनाथ वन दरोगा
गौतम कुमार वन दरोगा,विशाल रवि कुमार,सुखदेव
वन आरक्षी भोले राम, सतन सिंह ,प्यारा सिंह, महिला आरती ,
पुलिस टीम भी मौजूद रही।


