विश्व विकलांग दिवस पर मध्य प्रदेश ग्वालियर में होगा वहींल चेयर क्रिकेट मैच उत्तराखंड टीम लेगी भाग ।
लक्सर उत्तराखंड की वहील चेयर क्रिकेट टीम विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में व्हील चेयर क्रिकेट मैच होने जा रहे हैं।जिसमें जबान उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम हिस्सा ले रहे हैं। इसी सीरीज में तीन मैच होंगे।दो मैच जीतने वाले टीम को सीरीज विजेता घोषित की जाएगी। उत्तराखंड वहीं चेयर क्रिकेट टीम दो दिसंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी।टीम की कमान रवि वालिया करेंगे। टीम मेंबर आफताब अंसारी, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, सावेद, सुमित, हरेंद्र, आलिम, नौशाद, जसवीर सिंह, धामी टीम का हिस्सा रहेंगे। और साथ ही उत्तराखंड वहीं चेयर व्हील क्रिकेट टीम जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर के मैनेजमेंट व प्रधानाचार्य मीनू शर्मा का तहे दिल से आभार व्यक्त कर रही है।जिन्होंने व्हीलचेयर प्लेयर के लिए अपना मैदान अभ्यास के लिए उपलब्ध कराया।उस टीम के साथ टीम कोच मेजर उर्फ फैसल अंसारी वह टीम मैनेजर साहिल अंसारी मौजूद रहेंगे। टीम के प्रेसिडेंट डॉ वीरेंद्र विक्रम भी टीम के साथ रहेंगे।
