उमेश शर्मा समाजसेवी के समर्थन में पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने युवाओं को दिए बॉलिंग के टिप्स।

उमेश शर्मा समाजसेवी के समर्थन में पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने युवाओं को दिए बॉलिंग के टिप्स।

खानपुर। में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने उमेश शर्मा समाजसेवी उम्मीदवार खानपुर विधानसभा के रोड शो में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने खानपुर के स्टेडियम में पहुंच कर बच्चों को क्रिकेट बॉलिंग के टिप्स दिए। उत्तराखंड मैं चुनाव आते ही शहरों में अब नेता अभिनेताओं और जानी-मानी हस्तियों को बुलाने लगे हैं।ताकि क्षेत्र में उनका नाम और पहचान का दबदबा चुनावों से पहले बन जाए।ऐसी ही एक चुनावी रोड शो में आज सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी खानपुर पहुंचे। जहां पर एक रोड शो के बाद उन्होंने खानपुर के स्टेडियम में पहुंच कर क्रिकेट के सपने लिए मैदान पर आने वाले युवाओ के साथ समय बिताया। मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर बीते दिनों बताया था।कि वह जल्द ही खानपुर में आकर युवाओ के बीच समय बिताएंगे। और उन्हें तेज गेंदबाजी करने की टेक्निक भी बताएंगे। इसी सिलसिले में आज उनको देखने और सुनने के लिए न केवल युवा ही नही बल्कि हर तबके का व्यक्ति स्टेडियम में पहुंचा। मोहम्मद शमी ने कहा कि उत्तराखंड वह आते रहते हैं।यहां पर प्रतिभाओं का भंडार है।ऐसे में जरूरत है सही दिशा निर्देश और सलाह देने की। जिसके लिए वह यहां पर आए हैं।ये भी बता दें कि 2017 में खानपुर विधानसभा सीट से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं अब उसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।