रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट में कृषि भूमि पर हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर धरने पर बैठे किसान

रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट में कृषि भूमि पर हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर धरने पर बैठे किसान

खबर रोशनाबाद कलेक्ट्रेट से है जहां आज दिनांक 29 नवंबर दिन सोमवार को रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट में कृषि भूमि पर हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर किसान धरने पर बैठा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरने पर बैठे किसान राजेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एरा स्ट्रक्चर हरिद्वार ग्रीन के द्वारा कृषि भूमि पर प्लॉटिंग के द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उप जिला अधिकारी व तहसीलदार हरिद्वार के द्वारा स्टे दिए जाने के बाद भी फर्जी बैनामा लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बेनमो में खसरा नंबर को छूपाकर रजिस्ट्रार हरिद्वार के द्वारा बिना खसरा नंबर के रजिस्ट्री की जा रही है ।साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि एचआरडीए हरिद्वार के द्वारा उक्त भूमि स्टे होने के बावजूद साथ ही भूमि पर विवाद होने के बाद भी नक्शे पास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए हमें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा।उन्होंने कहा कि आज इस धरने के माध्यम से जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने के लिए आए हैं ।उन्होंने कृषि भूमि पर हो रहे फर्जीवाड़े की जांच की मांग की हैं जिससे फर्जीवाड़ा करने वाले भू माफियाओं और अधिकारियों को सजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।