उपजिलाधिकारी लक्सर ने मतदाता जागरूकता रथ किया रवाना, ईवीएम व वीवीपैट के बारे मे मिलेगी जानकारी जागरूकता रथ शहर और गांव-गांव में घूमकर लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी देगी

उपजिलाधिकारी लक्सर ने मतदाता जागरूकता रथ किया रवाना, ईवीएम व वीवीपैट के बारे मे मिलेगी जानकारी
जागरूकता रथ शहर और गांव-गांव में घूमकर लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी देगी

लक्सर आगामी निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील परिसर लक्सर से मतदाता जागरूकता अभियान रथ को रवाना किया गया। उपजिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि यह जागरूकता रथ शहर और गांव-गांव में घूमकर लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी देगी। मतदाता बटन दबाने के बाद स्क्रीन पर किसे वोट दिया है, इसके बार जान सकेंगे। इसके अलावा वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। एक वोट ले जाए देश को कई कदम आगे एक वोट ले जाए देश को कई कदम आगे, एक वोट बदल सकती है करोड़ों जिंदगी’ जैसे स्लोगन रथ पर लिखे हुए है। रथ मे लगे एलईडी पर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से लोगों को वोट करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा एलईडी वैन में ईवीएम और वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।