मेन रोड से अतिक्रमण हटाने के सम्बंध में ग्रामीण ने एसडीएम को दिया पत्र।

 मेन रोड से अतिक्रमण हटाने के सम्बंध में ग्रामीण ने एसडीएम को दिया पत्र।

लक्सर क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला गाव निवासी सूरजभान ने एक पत्र एसडीएम को देकर मेन सड़क से अवैध निर्माण हटाने की मांग की है सूरजभान ने बताया कि हमारे गांव मुंडा खेड़ा कला में मेन रोड पर सड़क के दोनों और गांव के लोगों के द्वारा जबरन सड़क पर ट्राली हैरो और गोबर की कुंडी उपले लकड़ी और आदि डाल रखी है जिससे आने जाने वालों ग्रामीणों व स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम अतिक्रमण हटाने के लिए कहते हैं तो कब्जा धारी लोग लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं सड़क पर अतिक्रमण होने से पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो गई हैं और आगे भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है उन्होंने कहा इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र 11 फरवरी 2021 दूसरा प्रार्थना पत्र 1 मार्च 2021 और तीसरा प्रार्थना पत्र 8 अप्रैल 2021 को एसडीएम लक्सर को दिए थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है अब चौथा प्रार्थना पत्र फिर उप जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है ऐसी स्थिति में गांव मुंडा खेड़ा कला मेन रोड से तत्काल अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित करने की गुहार लगाई है वही लक्सर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि जो सूरजभान के द्वारा पत्र दिया गया है उसमें जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी अगर किसी ने मेन सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।