2 दिसम्बर को इंडिया नम्बर 1 पैकर्स मूवर्स ग्रुप हरिद्वार में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कारोबार में आ रही समस्याओं व चुनौतियों पर चर्चा कर समीक्षा करने का प्रस्ताव पारित किया।

हरिद्वार। 2 दिसम्बर इंडिया नम्बर 1 पैकर्स मूवर्स ग्रुप  हरिद्वार में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कारोबार में आ रही समस्याओं व चुनौतियों पर चर्चा कर समीक्षा करने का प्रस्ताव पारित किया।

शंकर आश्रम के समीप स्थित होटल ग्रांड शिवा में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि कोरोना के चलते पैकर्स मूवर्स कारोबार में गिरावट आयी है। व्यापरिक प्रतिस्पर्धा, डीजल पेट्रोल और पैकिंग मटेरियल आदि के दामों में बढ़ोतरी के चलते समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे निपटने के लिए आंतरिक समीक्षा की जानी चाहिए। ग्रुप समन्वयक संजय कुमार हिमांशु पैकर्स मूवर्स कारोबार में जालसाजी और धोखेबाजी के चलते कई तरह की समस्याओं का सामना कारोबारियों को करना पड़ रहा है। जालसाजी और धोखेबाजी कर रहे असामाजिक तत्वों का पर्दाफाश करने के साथ आमजन को भी इसके प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन उपभोक्ता कंपनी से सेवाएं प्राप्त कर सकता है। निजी एवं सरकारी कार्यालयों के सामान लाने ले जाने की व्यवस्था को सुरक्षित रूप से किया जाता है। ईमानदारी व कर्मठता के साथ सेवाएं प्रदान की जाती हैं। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विश्व के अन्य देशों में भी व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों को आईडी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।