हरिद्वार। मुख्य सेवक आपके द्वार ई—संवाद यात्रा उत्तराखंड के तहत जनता की समस्या सुनने के लिए शहरों से लेकर गांव—गांव जाएगी। ई—संवाद यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने करते हुए कहा कि ई—संवाद के तहत जनता की समस्या सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचेगी और तत्काल निवारण होगा।

इस दौरान जनता से संवाद के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सेना के कई अधिकारियों के आकस्मिक निधन होने पर शोक जताया।
बुधवार को डामकोठी परिसर में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्य सेवक आपके द्वार ई—संवाद यात्रा उत्तराखंड का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि ई—संवाद यात्रा आम जनता की समस्या सुनने के लिए चलाई गई है। ई—संवाद यात्रा के माध्यम से समस्या बताने वाला व्यक्ति मुख्यालय से जुड़ेगा और उसकी समस्या रिकार्डिंग होगी। समस्या का प्रिंट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी और तत्काल निवारण होगा। इसके तहत समस्या का निवारण न करने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन की प्रत्येक समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की हुई है। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठकर दो घंटे तक समस्या सुनते हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, नाथीराम चौधरी, नरेश चौधरी, जिला मंत्री आशु चौधरी, चेयरमैन सुशील राठी, शर्मिला बगवाड़ी, सरिता अमोली, रीमा गुप्ता, दिनेश चौहान, प्रवीण सैनी, नवीन सैनी, नकली राम सैनी, मिथिलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व प्रधान अरविंद, मोहित चौधरी, महावीर, छोटू जयंत, अंकित चौहान,विनोद जोशी, सीमा चौहान, राजेश कश्यप, अंकित चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।