भारत सरकार के सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित लोक संस्कृति दल उज्जवल सपने द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा कोरोना जागरूक कार्यक्रम किया प्रस्तुत।

भारत सरकार के सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित लोक संस्कृति दल उज्जवल सपने द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा कोरोना जागरूक कार्यक्रम किया प्रस्तुत।
लक्सर तहसील क्षेत्र के नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दवारा अनुमोदित लोक सांस्कृतिक दल उज्जवल सपने दवारा नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा कोरोना जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। उज्जवल सपने की टीम में शामिल राजकमल, टिंक, हिमांशु, मनीषा, कुंवर सिंह, दुष्यंत, मिनाक्षी, अजय, विशाल तथा रूकसार ने गीत व नाटक के माध्यम से छात्रों को बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिये ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’’ का पालन अनिवार्य रूप से करें। हाथों को सैनेटाइज करने, साफ सफाई का ध्यान रखने, खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धुलने के प्रति भी छात्रों को जागरूक किया। वैक्सीन की दोनों डोज को भी दल ने जरूरी बताया। तथा
राजकमल के निर्देशन में टीम ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं नुक्कड नाटक के जरिये एक अच्छा सन्देश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता, सुरेशचन्द कवटियाल, बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, पारस कुमार, गायत्री, सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, अखिल वर्मा, रंजना, नूतन, सोमेंन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, अनिल कुमार जावेद विशाल भाटी, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।