बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत पतंजलि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सन होम अप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मैनेजर राजवीर सिंह द्वारा थाना को सूचना दी कि रात्रि को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरी फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर फैक्ट्री से चोरी की पुलिस ने सभी चोरो को किया गिरफ्तार

थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत पतंजलि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सन होम अप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मैनेजर राजवीर सिंह द्वारा थाना को सूचना दी गई कि दिनांक 14/05/21 की रात्रि को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरी फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर फैक्ट्री से हायर कंपनी की 32 इंच वाली 25 LED टीवी चोरी कर ली है जिसकी सूचना पर थाना हाजा में मुकदमा अपराध संख्या 195/21धारा 380/457.IPC पंजीकृत किया गया तत्पश्चात उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बहादराबाद महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा पता रसी ,सुराग रसी व आसपास से जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 16/05/21 की रात्रि को संदिग्ध (1)विशाल उर्फ लिली पुत्र अनिल (2) उदित पुत्र मुन्नालाल (3) हिमांशु पुत्र विजेंदर निवासी बहादरपुर सैनी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे/ निशानदेही से गांव में ही स्थित लीची के बाग मे लगे ट्यूबेल से कुल 15 LED टीवी हायर कंपनी की बरामद की गई पकड़े गए अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा तथा उपरोक्त अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की है अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर तलाश की जा रही है गिरफ्तारी टीम. संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष बहादराबाद SI लक्ष्मण जोशी,SI प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल हरजिंदर वीरेंद्र शर्मा, बारू दत्त ,सुशील कुमार, सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।