1. किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

1. किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाकर नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं । जिस क्रम में चौकी रेल टीम द्वारा SI प्रवीण रावत, प्रभारी चौकी रेल और SI प्रवीण बिष्ट के नेतृत्व में को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालपुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग को देखकर सकपका कर भागने लगा, जिसे शक होने पर मौके पर पकड़ लिया, पकड़े गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद साजिद उर्फ काली पुत्र सादी हुसैन निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ,तथा उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
Si प्रवीण रावत,SI प्रवीण बिष्ट,संजय रावत,आलोक नेगी,गणेश तोमर, के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद