एसपी रेलवे ने लक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण , त्योहारों पर सतर्क रहने को कहा सुरक्षाकर्मी : एसपी रेलवे

एसपी रेलवे ने लक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण , त्योहारों पर सतर्क रहने को कहा सुरक्षाकर्मी : एसपी रेलवे

लक्सर। एसपी रेलवे अर्पण यदुवंशी ने लक्सर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान उन्होंने सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
एसपी रेलवे अर्पण यदुवंशी ने अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। एसपी रेलवे ने सभी प्लेटफार्म और स्टेशन क्षेत्र का भ्रमण कर यात्री और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुुओं पर चर्चा की। उन्होंने त्योहारों तथा कोविड 19 के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। लक्सर हरिद्वार लाइन पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए।

सीओ रेलवे ने बताया कि रात्रि में ट्रेनों में चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी यात्री के साथ यात्रा के दौरान कोई परेशानी होती है और उसकी वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है तो सुरक्षाकर्मी यात्रियों से चलित एफआईआर स्वीकार कर संबंधित रेलवे थाने और चौकियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद