कांग्रेस शासन में सैनी समाज को सबसे अधिक दायित्व दिए गए थे। हरीश रावत

कांग्रेस शासन में सैनी समाज को सबसे अधिक दायित्व दिए गए थे। हरीश रावत

 

हरिद्वार। रुड़की के एक उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत रुड़की में आयोजित सैनी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। रावत ने कहा कि समाज को तय करना है कि वे बांटने वालों के साथ जाएंगे या फिर समाज का सृजन करने वालों के साथ जाना चाहेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत कि कांग्रेस और भागीरथ का एक ही स्वभाव है और दोनों ने ही दूसरे का उद्धार करने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सरकार ने सबसे अधिक दायित्व सैनी समाज को देने का काम किया था, जबकि अन्य दलों ने हमेशा सैनी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
हरीश रावत ने कहा कि समाज को तय करना है कि वह समाज को बांटने वालों के साथ जाएंगे या समाज का सृजन करने वालों के।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है और इसमें सभी समाज के लोगों का आदर सम्मान है। कांग्रेस मजबूत होगी तो सर्व समाज मजबूत होगा और राष्ट्र व समाज तरक्की करेगा।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से सैनी समाज की राजनीति में जो शून्यता आई है, उसको समाप्त करने का काम किया जाएगा। कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सैनी एवं यशवन्त सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सभी वर्गो व क्षेत्रों में मजबूत हो रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस से सभी सीटों को भारी अंतर से जीतेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी आशीष सैनी, यशवन्त सैनी, प्रवीण सैनी , मयंक सैनी आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।