बहादराबाद। रानीपुर विधानसभा के स्थित अशोक वाटिका में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।

बहादराबाद। रानीपुर विधानसभा के स्थित अशोक वाटिका में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने की तथा संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंघानिया एवं महामंत्री राधेश्याम पाल ने किया सम्मेलन में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ओबीसी मोर्चा से संबंधित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ने का काम कर रहा हैं प्रदेश में इस बार भी पार्टी का लक्ष्य 60 के पार हैं
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं गांव-गांव बिजली, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना,किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी अनेकों योजनाओं को जनता तक पहुंचाया हैं

जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती हैं तो वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से अवश्य पूरा होता हैं सरकार का संकल्प अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हैं प्रदेश सरकार घोषणा तक सीमित न रहकर सभी कार्यों को समय पर जारी करने का भी काम कर रही हैं।

इस अवसर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनेश पाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल,प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा किरण चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा नरेश तोमर, मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा,नागेंद्र राणा,आशुतोष चक्रपाणि,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामकुमार प्रजापति,अविनाश रोहिल्ला, विपिन सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।