खनन पट्टे पर वन दरोगा व लेबर में हुई मारपीट का मामला पहुँचा पुलिस चौकी।
लक्सर। भोगपुर गांव में बड़ी गंगा में वन निगम खनन पट्टा चल रहा है जिसके चलते वन निगम के दरोगा अंदर गंगा में गये जहाँ पर खनन पट्टे में काम कर रही लेबर के साथ कहासुनी हो गई जिससे चलते लेबर कर्मियों ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी घटना के बाद वन दरोगा और लेबर कर्मी भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंच गए।
भोगपुर गांव के पास गंगा में वन निगम का खनन पट्टा चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार करीब 10:00 बजे वन निगम के एक दरोगा को भोगपुर गांव के पास गंगा में चल रहे वन निगम के खनन पट्टे में अवैध खनन होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि अवैध खनन की सूचना पर वन निगम का एक दरोगा बिना वर्दी के ही खनन पट्टे में चला गया और खनन करने की बात को लेकर वन दरोगा की खनन करने वाली लेबर कर्मियों के साथ कहासुनी हो गई बताया जा रहा है कि कहा सुनी होने पर लेबर कर्मियों ने वन दरोगा के साथ मारपीट कर दी घटना के बाद वन दरोगा और लेबर कर्मी भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंच गए इस मामले को लेकर करीब 2 घंटा भिक्कमपुर पुलिस चौकी के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही बताया जा रहा है कि वन दरोगा के साथ मारपीट के मामले में वन दरोगा और लेबर कर्मियों की आपस मे समझौता करने की बात चल रही थी।
वही वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल का कहना है कि दरोगा के साथ हुई मारपीट का मामला संज्ञान में है इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
वही भिककमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज ममगई का कहना है कि मामला संज्ञान में है दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है।
