हरिद्वार। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने, सोमवार को, आगामी 2 जनवरी,2022 को, झबरेड़ा-नई मण्डी में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कृषि महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिभाग करने के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान झबरेड़ा के नई मण्डी स्थल पर मंच की व्यवस्था, कहां से विशिष्ठजनों का प्रवेश होगा तथा कहां से आम जनता का प्रवेश होगा, कहां पर स्टाॅल लगाने की व्यवस्था होगी, कितनी भीड़ होगी, कहां पर विशिष्टजनों की गाड़ियां पार्क होंगी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श अधिकारियों के साथ हुआ।
झबरेड़ा-नई मण्डी स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात झबरेड़ा विधायक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने दु्रतगति से सभी व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, ए.एस.डी.एम. रूड़की, विजय नाथ शुक्ला, कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।