औचक निरीक्षण में फिर गायब मिले कर्मचारी सरकारी विभागों में प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी देर से आने की प्रवर्ती नही छूट रही

औचक निरीक्षण में फिर गायब मिले कर्मचारी

सरकारी विभागों में प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी देर से आने की प्रवर्ती नही छूट रही

 

लक्सर सरकारी विभागों में प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी देर से आने की प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बाबुओं से लेकर अधिकारी अपनी इस बुरी आदत को सुधारना नहीं चाहते हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता द्वारा लोकनिर्माण विभाग लक्सर कार्यालय पर औचक निरीक्षण किया। अफसरों के निरीक्षण में कर्मचारी और अधिकारी दफ्तरों से नदारद मिले। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गायब मिले हैं। उन्होंने कहा कि देर से आने वाले और ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। अगर इसके बाद भी इनमें कोई सुधार नहीं आता तो निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम लक्सर ने पीडब्लूडी का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप मच गया। रजिस्टर चेक करने पर कई कर्मचारी नदारद मिले। जिन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी और अफसर अच्छी कार्यसंस्कृति का परिचय दें,ताकि फरियादियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।