हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्रेक्षागृह में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित हरिद्वार संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्रेक्षागृह में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित हरिद्वार संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगामी मार्च,2022 तक अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के आयोजनों की योजना बनाई गयी है,उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अमृत निकलेगा, गति मिलेगी, मति मिलेगी तथा रास्ता मिलेगा।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी संस्कृति के उत्थान के लिये जो प्रयास किये हैं, वे अतुलनीय हैं। केदारपुरी का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि केदारपुरी में 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। केदारपुरी में आस्था पथ बन चुका है तथा चिकित्सालय व अतिथि गृह आदि बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं तथा तीसरे चरण के कार्यों का प्रारम्भ आगामी अप्रैल,2022 तक हो जायेगा। बद्रीनाथधाम का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ का मास्टर प्लान बन गया है, जिसके लिये 250 करोड़ रूपये की स्वीकृत हो चुके हैं तथा वहां भी जल्दी ही कार्य प्रारम्भ होगा।
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ का उल्लेख करते हुये कहा कि काशी में काफी अन्तर आया है। पहले गंगा घाट से रास्ता नहीं मिलता था, आज वह संकरा रास्ता, हाईवे का रूप धारण कर चुका है। आज काशी दिव्य व भव्य बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं 1998 के बाद विगत दिनों आयोध्या गया था। आज वहां निर्माण कार्य चल रहा है। बड़ी-बड़ी कम्पनियां निर्माण कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोध्या दुनिया के नक्शे का प्रमुख स्थान होगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, स्वामी परमानन्द गिरि, माता सन्तोषी, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी विष्णुदास, महन्त शिवानद, स्वामी ज्योतिर्मयानन्द, साध्वी प्राची, जगदीश लाल पाहवा, अध्यक्ष स्वागत समिति, डाॅ0 विशाल गर्ग महामंत्री, आयोजन समिति, डाॅ0 विनोद आर्य, सुरेश सुयाल, मोनू त्यागी, प्रो0 सुनील जोशी कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय, मयंक चोपड़ा, प्रो0 वी0डी जोशी, पर्यावरणविद्, अशोक बेरी, डाॅ0 महेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ0 जयपाल सिंह चैहान, महामंत्री विकास तिवारी, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, सलाहकार, कुल सचिव, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण