155 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी फुटकर कीमत करीब 17 लाख है स्मेक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु आज एक अभियुक्त को 155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसटीएफ के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धड़पकड़/गिरफ्तारी की जा रही है। टीम द्वारा थाना पथरी हरिद्वार क्षेत्र मे कासमपुर गांव के पास ईदगाह तिराहे पर चैकिग करते हुए अभियुक्त शमीम अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम बोडाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष को 155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह मुनाफे के लिए यह स्मैक बेचने का काम करता है। और धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा था ।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज
बाबू खॉ, प्रताप दत्त शर्मा,अनूप नेगी
