सरकार छात्र छात्राओं के लिए चला रही है जन कल्याल योजना। आदेश चौहान

सरकार छात्र छात्राओं के लिए चला रही है जन कल्याल योजना। आदेश चौहान

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर एक में निशुल्क मोबाइल टेबलेट योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं उपस्थित छात्रों को निशुल्क टेबलेट दी गयी।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उपस्थित छात्रों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा की कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके लिए टेबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं प्रदेश में छात्रों के लिए शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को पठन-पाठन हेतु निशुल्क टेबलेट खरीद हेतु प्रति विद्यार्थी को डीबीटी के माध्यम से ₹12000 की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है इसी क्रम में टेबलेट खरीद हेतु राजकीय स्कूलों के 10वीं 12वीं के 1 लाख 59 हजार विद्यार्थियों को डीबीटी द्वारा धनराशि दी गई है उन्होंने कहा शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं राजकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भी निशुल्क बैग एवं जूते उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक बच्चे में देश का भविष्य देखती है इसीलिए उनकी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित ना हो बेहतर से बेहतर योजनाएं छात्र हितों में ला रही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ विद्याशंकर चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, प्रधानाचार्य सुनीत कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद