आप ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी सूची, सूची में किसके नाम पढ़ें पूरी खबर

आप ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी सूची, सूची में किसके नाम पढ़ें पूरी खबर

लक्सर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने लिस्ट जारी करके यह जानकारी कहा है कि आम आदमी पार्टी अन्य सभी दलों से प्रत्याशी घोषित करने में सबसे अग्रणी है आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गढ़वाल से सात और कुमाऊं से एक विधानसभा प्रभारी के नामों का एलान किया गया हैlआप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने लिस्ट जारी करके यह जानकारी दी हैl उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अब तक कुल 62 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। जिनमें से आठ विधानसभा प्रभारियों की घोषणा आज आप पार्टी द्वारा की गई है।इसमें कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट रुद्रप्रयाग से के एन डोभाल नरेन्द्रनगर से पुष्पा रावत प्रतापनगर से सागर भण्डारी,हरिद्वार से संजय सैनी रुड़की से नरेश प्रिन्स लक्सर से डॉक्टर यूसुफ पिथौरागढ़ से डॉ ललित भट्ट को विधानसभा प्रभारी घोषित किया है।उन्होंने कहा कि अन्य बचे आठ नामों की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी। ताकि सभी प्रत्याशियों को जनता के बीच जाने का पूरा मौका मिल सके और जनता भी अपने प्रत्याशियों के बारे में जान सके। उन्होंने सभी आठ विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनाव के लिए तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं। वही लक्सर विधानसभा प्रभारी बनने पर डॉ यूसुफ वे उनकी पूरी टीम द्वारा प्रदेश तथा केंद्र की आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और अपने वक्तव्य में कहा की पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं बखूबी निभाने की पुरजोर कोशिश करूंगा विधानसभा लक्सर प्रभारी बनने पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में बधाई संदेश देने वालों का तांता लगा रहा परंतु कोविड नियम का पालन करते हुए एक एक एक व्यक्ति द्वारा शुभकामनाएं संदेश विधानसभा प्रभारी को दिए गए। इस मौके पर डॉ यूसुफ रहीम अंसारी मोहम्मद समीर ताज मोहम्मद शहीद अली अनवर अंसारी इंतजार इंजीनियर आदि कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद