जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल परिसर पहुंचकर पूरे मत गणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं की मत गणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहां पर बैरिकेडिंग होनी है, मत गणना स्थल पर किन-किन स्थानों से प्रवेश की व्यवस्था होगी तथा किन-किन स्थानों से निकास की व्यवस्था होगी, गाड़ियों की पार्किंग कहां पर की जायेगी, कहां पर प्रतीक्षालय बनाया जायेगा, मत गणना स्थल पर पण्डाल लगाने की व्यवस्था कहां पर की जायेगी, स्टेश्नरी का वितरण किस स्थान से किया जायेगा, ईवी0एम0 की सुरक्षा-व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, मतगणना स्थल पर खानपान की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये।
विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जहां-जहां आवश्यकता है, वहां-वहां पर साइनेज लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि किसी को भी अपने गन्तव्य तक पहुंचने में इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि मतगणना स्थल पर कण्ट्रोल रूम की स्थापना की जाये तथा जगह-जगह पर सीसी टीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, खाद्य पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त सहित प्रशासन तथा पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद