2022 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन बतायेगी प्रतियाशी का भाग्य या फिर से लगेंगे ईवीएम मशीन पर गड़बड़ी के आरोप,

2022 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन बतायेगी प्रतियाशी का भाग्य या फिर से लगेंगे ईवीएम मशीन पर गड़बड़ी के आरोप,

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्पादनार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेण्डामाइजेशन के सम्बन्ध में बताया कि प्रथम रेण्डामाईजेंशन के माध्यम से यह निर्धारण हो जाता है कि कौन-कौन सी नम्बर वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें किस-किस विधान सभा क्षेत्र में जायेंगी, इसका निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से हो जाता है तथा विधान सभा क्षेत्रवार उसकी सूची तैयार कर ली जाती है। इसके पश्चात द्वितीय रेण्डामाईजेशन किया जाता है, जिसमें कौन से नम्बर वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें किस पोलिंग स्टेशन पर जायेंगी, का निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है तथा उसकी भी सूची तैयार कर ली जाती है।
इस मौके पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन करने के पश्चात विधानसभावार जिलाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का प्रिण्ट आउट निकाला गया, जिनका अवलोकन सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस प्रकार प्रथम रेण्डामाईजेशन में सभी ग्यारह विधान सभा क्षेत्रों के लिये ईवीएम एवं वीवीपैट की सूची तैयार कर ली गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, मुख्य कृषि अधिकारी नरेन्द्र यादव, एडीआईओ(एनआइसी) यशपाल, प्रदेश सचिव बहुजन समाज पार्टी योगेश कुमार, महानगर अध्यक्ष इण्डियन नेशनल कांग्रेस संजय अग्रवाल, सीपीआई(एम) से राजीव गर्ग सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।