छः फुट लम्बे मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप

छः फुट लम्बे मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप,

लक्सर। खेत में दिखे मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मियों ने जाल डालकर रेस्क्यू कर पकड़ लिया। उसे वन विभाग ने मगरमच्छ को बड़ी गंगा में छोड़ दिया है।
मंगलवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरनी खतीरपुर मार्ग पर गांव के लोगों ने सतनाम के खेत में मगरमच्छ को देखा गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। खेत मे घेराबंदी कर ग्रामीण उस पर नजर रखे हुए थे।
मंगलवार शाम से ही मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास वन विभाग ने शुरू कर दिया था। वन कर्मियों ने खेत में जाल डाल कर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी रेस्क्यू किया।

मगरमच्छ को जाल में फंसा कर वन कर्मियों ने उसे बाहर निकाला मगरमच्छ लगभग छह फिट लम्बा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया। वन कर्मियो की टीम में वन दरोगा सोनी पंवार वन कर्मी सुमित पारुल भोपाल पंकज संतन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।