गणतंत्र दिवस को लेकर शासन प्रशासन ने की तैयारिया

गणतंत्र दिवस को लेकर शासन प्रशासन ने की तैयारिया,

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह -2022 मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रमों के अन्तर्गत दिनांक 26 जनवरी,2022 को प्रातः 9.30 बजे जनपद मुख्यालय तथा शासकीय कार्यालयों में झण्डारोहण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिनांक 25 एवं 26 जनवरी,2022 को प्रमुख राजकीय भवनों में सायंकाल 6.00 बजे से 11.00 बजे तक प्रकाशीकरण की व्यवस्था की जायेगी, जिसमें कम बोल्टेज के बल्बों/एलईडी का प्रयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत स्कूलों में किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा इस अवसर पर जो झांकियां निकाली जाती है, वे सीमित संख्या में चिह्नित विभागों की ही निकलेंगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, ई ई जल संस्थान मदन सेन, महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा कन्तुरा, सिंचाई, लोक निर्माण, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद