स्वामी यतीश्वरानंद बोले कि जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर जनता के बीच बने हुवे है,

स्वामी यतीश्वरानंद बोले कि जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर जनता के बीच बने हुवे है,

— स्वामी यतीश्वरानंद को फिर से प्रत्याशी बनाने पर लोगों ने किया फूल मालाओं से स्वागत
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का टिकट फाइनल होने पर पूरी विधानसभा के मतदाताओं में खुशी है। लालढांग में स्वामी यतीश्वरानंद का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद तीसरी बार भारी मतों से जीतकर विधायक बनेंगे और क्षेत्र का समुचित विकास जारी रहेगा।
स्वामी यतीश्वरानंद ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनपर जो विश्वास पार्टी ने जताया है, वे इसके आभारी रहेंगे। उन्हें विधानसभा की जनता का फिर से आशीर्वाद प्राप्त होगा और जिस तरह से निवर्तमान राज्य सरकार ने विकास कार्य कराएं, वे आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया।
पूरी विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की पेयजल की योजना, रवासन नदी का पुल, लालढांग में मॉडल डिग्री कॉलेज, लालढांग की सीएचसी का उच्चीकरण, दो एंबुलेंस, आॅक्सीजन प्लांट, श्यामपुर और फेरुपुर में पीएचसी, बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज एवं मिनी स्टेडियम, विभिन्न योजनाओं से सड़कों का जाल बिछाने, कई स्कूलों को उच्चीकृत कराने, मंदिरों में संत रविदास के मंदिरों, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमाओं के परिसरों का सौंदर्यीकरण कराया। जंगलों से आने वाले जंगली जानवरों से फसलों और आबादी क्षेत्रों को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग लाइनें, नदियों में रपटें, भूमि कटाव के लिए तटबंध, तालाबों का सौंदर्यीकरण, स्कूलों का विभिन्न कपंनियों के सीएसआर फंड से सौंदर्यीकरण, सीबीएससी से रजिस्टर्ड दो इंटर कॉलेज आदि विकास कार्य कराएं।
स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद