खिदमत वेलफेयर ने मतदान हमारा अधिकार पर दिव्यांगों को किया जागरूक

खिदमत वेलफेयर ने मतदान हमारा अधिकार पर दिव्यांगों को किया जागरूक,

लक्सर। में खिदमत वेलफेयर संस्था के कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में दिव्यांग जनो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया ।कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हरिद्वार के संचालक डॉ राजीव ने कार्यशाला में आए सभी दिव्यांग लोगों को राज्य में होने वाले चुनाव की महत्वता को बताते हुए निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की जानकारी दी और डमी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से सभी दिव्यांग लोगों को मतदान करने का सही तरीका बताया ।कार्यशाला मे प्रतिभाग कर रही लक्सर ए0डी0ओ0 समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा ने सभी दिव्यांग लोगों को जागरूक करते हुए बताया की आगामी चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग लोगों के लिए विशेष तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिससे सभी दिव्यांग मतदान कर सकेंगे। संस्था के अध्यक्ष और पी0 डब्ल्यू0 डी0 एंबेसडर तनवीर ने सभी दिव्यांग लोगों से अपील करते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर, रेम्प,लाने ले जाने में सहायको, अलग पार्किंग व अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और उन्होंने यह भी बताया कि इस बार दिव्यांग और वृद्ध व्यक्ति बैलेट पेपर द्वारा घर से भी मतदान कर पाएंगे जिसमें आपके क्षेत्र की बी0एल0ओ0 अधिकारी आपकी सहायता करेंगे संस्था की जिला अध्यक्ष वैशाली ने दिव्यांग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ कोविड-19 महामारी से बचने और सावधानी पूर्वक मतदान करने की जानकारी दी और उन्होंने सभी दिव्यांग लोगों को शपथ दिलाई कि वह 14 फरवरी को मतदान अवश्य करेंगे और देश निर्माण में अपना सहयोग अवश्य करेंगे कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश चौहान,कोषाध्यक्ष खालिद हुसैन, वाजिद अली, दलीप सिंह, ओमवीर, किरण पाल, जया, आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।