(हरिद्वार संजय लाम्बा) आखिर कार हरिद्वार ग्रामीण सीट पर श्रुति लखेड़ा के नाम के पक्ष में कौन जो टिकट के लिए ठोक रहा है ताल, पूरी खबर पढे,

आखिर कार हरिद्वार ग्रामीण सीट पर श्रुति लखेड़ा के नाम के पक्ष में कौन जो टिकट के लिए ठोक रहा है ताल, पूरी खबर पढे,

श्रुति लखेडा के नाम के पक्ष में अड़ी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा एवं रागिनी नायक

जहां एक और उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वहीं सभी पार्टियां लगातार अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर के नामों की घोषणा करती हुई नजर आ रही है बीती रात कांग्रेस पार्टी ने अपने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी करके 2022 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की है किंतु कुछ सीट पर प्रत्याशियों के चुनाव करने में कांग्रेस आलाकमान को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सफलता की ओर दिखा तो वही उत्तराखंड में कांग्रेस का दोहरा चेहरा नजर आ रहा है जिसमें लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा हवा हवाई हो गया आपको बता दें कि 53 विधानसभा के प्रत्याशियों में केवल 3 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने पर लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा विफलता की ओर जाता दिखाई पड़ रहा है वहीं अघोषित विधानसभा सीटों में एक ओर जहां हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बात की जाए तो कांग्रेस आलाकमान लगातार असमंजस की स्थिति में बनी हुई है कि किस प्रत्याशी को उतारा जाए जिससे की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत की जाए जहां एक और कई दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे हैं वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट फिर से रोमांचक स्थति में नजर आ रही है आपको बता दे कि अब महिला कांग्रेस की नेत्री श्रुति लखेड़ा की पैरवी करने के लिए खुलकर सामने आई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा व रागिनी नायक । जिनके द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को एक मजबूत स्थिति में लाने के लिए श्रुति लखेडा के नाम पर मोहर लगाने की बात के लिए अडिग रवैया अपनाते हुए आलाकमान के सामने बात रखी। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेटा डिसूजा एवं रागिनी नायक ने श्रुति लखेडा को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में अपनी बात रखी साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के लिए श्रुति लखेडा से बेहतर विकल्प दूसरा कोई साबित नहीं हो पाएगा। अब दिलचस्प बात रहेगी कि हरीश रावत, अनुपमा रावत, गुरजीत लहरी या श्रुति लखेड़ा इन सभी में से किसके नाम पर मोहर लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद