मेडिकल कॉलेज में इलाज एवं रोजगार में मिलेगा फायदा, सीएम धामी के प्रयास से शुरू हुआ निर्माण स्वामी यतीश्वरानंद ने विकास कार्यों को लेकर जमालपुर कलां एवं आसपास की कॉलोनियों में चलाया जनसंपर्क अभियान,

मेडिकल कॉलेज में इलाज एवं रोजगार में मिलेगा फायदा, सीएम धामी के प्रयास से शुरू हुआ निर्माण
स्वामी यतीश्वरानंद ने विकास कार्यों को लेकर जमालपुर कलां एवं आसपास की कॉलोनियों में चलाया जनसंपर्क अभियान,
हरिद्वार। भाजपा के हरिद्वार ग्रामीण से विधायक प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने भारी बारिश और कड़कड़ाती ठंड में जनंसपर्क जारी रखा। उन्होंने घर—घर जाकर विकास के मुद्दे पर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वादें करने के बजाय धरातल पर काम करके जनताके बीच में उतरें हुए है। उन्होंने कहा कि जमालपुर कलां के पास राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण शुरू कराने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अहृम योगदान रहा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के साथ रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे।
रविवार को स्वामी यतीश्वरानंद ने जमालपुर कलां की मित्र विहार, राज विहार फेज—3, बसंत विहार फेस वन एवं टू, कस्तूरी एन्कलेव, लकी विहार, राम विहार, बृजकिशोर एन्कलेव, उमा विहार, यमुना एन्कलेब, अजितेश विहार, वाईपीएस एन्कलेव, गणपति धाम फेस—3, जमना विहार, वसुंधरा एन्कलेव, साक्षी एन्कलेव, संगम विहार आदि कॉलोनियों में घर—घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। महिला—पुरुषों ने स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत भी किया और कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उनका मकसद जनता की सेवा करना है और सेवा के दम पर तीसरी बार वोट मांगने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। उन्होंने वादा किया क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और चिकित्सा के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि लक्सर रोड पर बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए सबसे ज्यादा फायदा जमालपुर कलां, फेरुपुर, पंजनहेडी, अजीतपुर, जियापोता, फेरूपुर, कटारपुर, बिशनपुर कुंडी, धनपुरा, टांडा भागम, भोगपुर, पदार्था, बादशाहपुर, इक्कड, बहादरपुर जट्ट, इब्राहिमपुर, सराय गांवों साथ तमाम कॉलोनियों के निवासियों को मिलेगा।
इस मौके पर भाजयुमो जिलामंत्री संदीप प्रधान, किरण पाल सैनी, सोहनवीर पाल, सुशील राज प्रधान, नाथीराम चौधरी, अवनीश चौधरी, पंकज चौधरी, हुकुम सिंह, अनिल शर्मा, रामकुमार जोशी, श्रीपाल जोशी, हेमराज सिंह, अंकित, अमित चौधरी, विशाल चौधरी, हर्ष शर्मा, शंकर चौधरी, जगपाल सिंह प्रधान, बलबीर सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद