हरिद्वार ग्रामीण सीट से अबकी स्वामी यतीश्वरानंद 20 हजार से अधिक वोटों से जीतकर रचेंगे इतिहास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार ग्रामीण सीट से अबकी स्वामी यतीश्वरानंद 20 हजार से अधिक वोटों से जीतकर रचेंगे इतिहास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 धनपुरा में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर उमड़ी भीड़ ने सीएम और प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद का किया भव्य स्वागत
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा के प्रत्याशी 20 हजार अधिक वोटों से जीतकर इतिहास रचेंगे। यह दावा धनपुरा में खोले गए चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्तावों पर 100 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, सैकड़ों सड़कें, मॉडल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, तटबंध, झूला पुल, दो स्वास्थ्य केंद्र, गन्ने का मूल्य 30 रुपये बढ़ाकर दिया। साथ ही गन्ने का बकाया और नए सत्र का भुगतान तत्काल जारी कराया। स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्तावक शेषराज सिंह सैनी बनें।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नामांकन पत्र जमा किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक करते हुए प्रदेश की समृदिृध के लिए प्रार्थना की। नामांकन पत्र जमा करने के बाद मुख्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के चुनावी कार्यालय धनपुरा पहुंचे। जहां भारी संख्या में उमड़े जन सैलाब ने दोनों का फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। जहां मुख्यमंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद ने हवन करके कार्यालय का उद्घाटन किया और कामना की प्रदेश में 60 प्लस सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनें, ताकि प्रदेश का समुचित विकास हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद विधानसभा क्षेत्र के लिए चिंतित रहें। प्रदेश के किसानों का हित हो इसके लिए पहले तो बकाया भुगतान कराया और फिर 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृदिृध कराकर मूल्य घोषित कराया। अब नए सत्र का भुगतान भी जल्द कराया। इसी के साथ पेयजल की योजना 100 करोड़ की तैयार कराकर धरातल पर उतारने का काम किया। हरिद्वारी रोड के साथ सैकड़ों सड़कें बनवाकर कई गावों को जोड़कर आवागमन सुगम कराया। उन्होंने कहा कि लालढांग में मॉडल कॉलेज, बहादरपुर जटट में डिग्री कॉलेज, दो पीएचसी, दो एंबुलेंस के साथ शिक्षा और चिकित्सा के लिए अनेक काम कराएं।
विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों की समस्या थी कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते थे, जिस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने सोलर फेसिंग लाइन की दीवार खड़ी करवाई।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यालय पर पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद