हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रतियाशी स्वामी यतिस्वरांदनंद सबसे मजबूत प्रतियाशी सराय,इक्कड़ कला,व इब्राहिमपुर में ग्राम वासियो ने किया जोरदार स्वागत।

हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रतियाशी स्वामी यतिस्वरांदनंद सबसे मजबूत प्रतियाशी सराय,इक्कड़ कला,व इब्राहिमपुर में ग्राम वासियो ने किया जोरदार स्वागत।

सराय, एक्कड़, इब्राहिमपुर में सभी समुदाय के लोगों का स्वामी यतीश्वरानंद को मिला विशेष सहयोग, फूलों की बारिश कर जगह—जगह हुआ स्वागत
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने सराय, एक्कड़ कलां, एक्कड़ खुर्द और इब्राहिमपुर में घर—घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए पार्टी की विकास की नीतियों के साथ अपने द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर मतदान करने की अपील की। गांवों में सभी समुदाय के लोगों का भारी समर्थन उन्हें मिला और जगह—जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि स्वामी यतीश्वरानंद के विकास कार्य सोच के लिए तीसरी बार भी भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे।
बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में ध्वजारोहण कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज देश में खुली आजादी में सांस ले रहे हैं, तो इसमें संविधान की अहृम भूमिका है। इसके बाद स्वामी यतीश्वरानंद ने कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की।
सराय में स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
सराय में पूर्व प्रधान इरशाद, कलीम, आरिफ, धनपाल यादव, पवन यादव, सुशील शर्मा, अंकित शर्मा, चेतन यादव, संदीप यादव, रमेश, तिलक, शीशपाल आदि ने स्वागत किया।
एक्कड़ कलां में भव्य हुआ स्वागत
एक्कड़ कलां में अरविंद, सुशील, डॉ कुलबीर, महावीर, सौरभ शर्मा, सुरेश, जितेंद्र, तेजपाल, गोविंदा, चिंतल आदि का सहयोग रहा।
भाजपा की विकास नीतियों पर मांगे वोट
एक्कड़ खुर्द में डॉ मुबारिक, फानू, जादू, तासीन, सलमान आदि ने भव्य स्वागत किया। डॉ मुबारिक ने स्वामी यतीश्वरानंद की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों की व्यवस्था कराई। पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया। इसी के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
सर्व समाज के लोगों की स्वागत में उमड़ी भीड़
इब्राहिमपुर में प्रीतम सैनी, शिवम सैनी, सुरेश सैनी, नाथीराम सैनी, दीपक कुमार, संजय लांबा, अरुण, राजबीर सैनी, जनेश्वर आदि के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने घर—घर जाकर मतदान करने की अपील की।
मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत
इब्राहिमपुर में पूर्व प्रधान वाहिद, जावेद, मेहंदी, शहनवाज ने अपने आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया। शहनवाज ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने किसी जाति या समुदाय विशेष के बजाय गांवों में सड़कें, पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी, गन्ने का समय पर भुगतान और 30 रूपये प्रति क्विंटल घोषित कराकर सभी को फायदा देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद