मुस्लिम समाज ने फूलों की बारिश कर स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत करते हुए भारी मतों से जिताने का किया वादा

मुस्लिम समाज ने फूलों की बारिश कर स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत करते हुए भारी मतों से जिताने का किया वादा
– गाड़ोवाली, भुवापुर चमरावल, जमालपुर कलां की कई कॉलोनियों, कुंड़ी आदि गाँवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जमालपुर कलां की कई कॉलोनियों, गाड़ोवाली, भुवापुर चमरावल, कुंड़ी आदि गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कमल में फूल पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा और रहेगा।
शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने घर- घर जाकर जन संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जमालपुर कलाँ में पानी की टंकी, सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में विकास करने का काम किया है।
गाड़ोवाली में पानी की टंकी बनवाकर किया एतिहासिक काम, हुआ भव्य स्वागत
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का गाड़ोवाली गांव में गुलाब के फूलों की बारिश कर स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा गांव में पानी की टंकी बनवाकर एतिहासिक काम किया। इससे गांव वालों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने का काम किया।गांव की मुख्य सड़के बनवाकर आवागमन सुलभ किया। ग्राम प्रधान तालिब ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने जात-धर्म से दूर रहकर जनता हित में विकास कार्य कराएं। मुस्लिम समाज के लोगों ने वादा किया कि इस बार भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।
इस मौक़े पर सुभान अली अंसारी, रियासत अली अंसारी, मास्टर जाफ़र, प्रधान तालिब हुसैन, अक्षय चौधरी, विनीत, एडवोकेट रियाज़, याकूब अली, नदीम अंसारी, यूनुस अली, ज़रार अली, उस्मान अंसारी, सैयद अंसारी, सिकंदर अली, खरून अंसारी, सुहेल अंसारी आदि शामिल हुए।
भुवापुर चमरावल में विकास कार्यों पर माँगे वोट
भुवापुर चमरावल में जनसंपर्क के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद को भारी समर्थन मिला। गांव के अधिकांश लोग उनके साथ घर-घर गए और उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए अपील की। स्वामी ने गांव में सड़कें बनवाई, स्कूल में फ़र्नीचर उपलब्ध करवाया, सोलर लाईटे लगवाई, हैंडपंप आदि का काम करवाया।
इस मौक़े पर प्रधान प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, रणबीर सिंह राजपूत, अम्बरीश सोलंकी, धूम सिंह सोलंकी, सुल्तान सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेश कुमार, सोहन सिंह, जसवंत सिंह, अजीत कुमार, सतीस कुमार, चेन पाल, सुभाष चंद, विकास कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार, भजन लाल, श्याम सिंह, नरेश कुमार, लोकेश कुमार, जगमोहन सिंह आदि ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।