कांग्रेस ने देश की सेना और जनरल बिपिन रावत के साथ देवभूमि का किया अपमान, चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरते हैं कांग्रेस के नेता: डॉ निशंक

कांग्रेस ने देश की सेना और जनरल बिपिन रावत के साथ देवभूमि का किया अपमान, चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरते हैं कांग्रेस के नेता: डॉ निशंक

— किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा, गीत का किया विमोचन में भारी संख्या में शामिल हुए टिहरी विस्थापित कॉलोनियों के निवासी
हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस ने जनरल रावत बिपिन सिंह रावत का अपमान करते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर देश की सेना के साथ देवभूमि का अपमान किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि खानापूर्ति करने को स्वयं के बजाय अपनी पुत्री को चुनाव में भावना लूटने को उतारा, लेकिन जनता उन्हें कतई स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास रखती है।
मंगलवार को टिहरी डोब नगर में सामुदायिक केंद्र में किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा गीत का विमोचन सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ने रिमोट का बटन दबाकर किया। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देवभूमि के पुत्र की शहादत को भूलने वाली कांग्रेस को धूल चटानी है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने सर्जिकल स्ट्राइक करने के साथ देश के खिलाफ आंख उठाने वालों को सबक सिखाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें गाली देकर अपमानित किया, लेकिन ये अपमान केवल जनरल साहब का नहीं, बल्कि देश एवं राष्ट्र भक्ति का अपमान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में फिर से भाजपा की सत्ता भारी मतों से लानी है, इसलिए एक—एक वोट कमल के फूल पर देनी है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ने प्रत्येक वर्ग का विकास किया है। कांग्रेस नेता केवल चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र में आए हैं और चले जाएंगे, लेकिन वे हमेशा क्षेत्र में बने रहें और लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर उसका निवारण कराया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई विकास कार्य न हुआ तो वे ऐसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ कार्य कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक त्रेपन सिंह रावत ने की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, बलवंत सिंह पंवार, बालम सिंह नेगी, जसपाल सिंह पंवार, वीरेंद्र नेगी, पूरन सिंह राणा, जगदीश रावत, लाल सिंह, उत्तम रावत, दिनेश पंवार, शूरवीर सिंह नेगी, सुनीता रानी पंवार, उषा शर्मा, विजय रावत, दीपक रावत, श्यामसुंदर सिंह, तेजपाल सिंह, रामपाल सिंह, सुकेद्र सैनी, आशु चौधरी, विकास गौतम, नाथूराम चौधरी, देशराज सैनी, प्रमोद चौहान, सत्य कुमार, प्रदीप कश्यप, ग्राम प्रधान सुनीता पंवार, रीमा गुप्ता, तृप्ता शर्मा, गुड्डी कश्यप, रोशनी भट्ट, शालिनी यादव, शर्मिला, मिथिलेश शर्मा, निशा, रेनू चौधरी, प्रणव यादव, अलीशा, नीलम सिंह आदि के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, मंडल अध्यक्ष विकास गौतम, प्रभारी अमन त्यागी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।