रोड, पानी की टंकी, सोलर फेसिंग तारों की दीवार, पीएचसी, तटबंध बनवाने के नाम पर स्वामी यतीश्वरानंद ने मांगे वोट

हरिद्वार रोड, पानी की टंकी, सोलर फेसिंग तारों की दीवार, पीएचसी, तटबंध बनवाने के नाम पर स्वामी यतीश्वरानंद ने मांगे वोट
— हरिद्वार ग्रामीण सीट के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने गाजीवाली और कांगड़ी में कराए गए विकास कार्यों पर मांगे वोट
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने भारी बारिश और कड़कड़ाती ठंड में कांगड़ी, गाजीवाली आदि में डोर टूट डोर जनसंपर्क अभियान जारी रखा। उन्होंने लोगों से हरिद्वार रोड, पानी की टंकी, सोलर फेसिंग तारों की दीवार, पीएचसी, तटबंध बनवाने आदि विकास कार्यों के नाम पर कमल के फूल पर वोट करने की अपील की। स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखेंगे।

 


कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का शुक्रवार को बारिश और ठंड में जनसंपर्क अभियान जारी रहा। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जो भी वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया गया। अब श्यामपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहा है और उसमें ट्रामा सेंटर भी स्वीकृत है, इनके बनने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए किसी अन्य स्थान पर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हरिद्वारी रोड बनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया तो आज हाईवे जैसी सड़क बन गई है। इससे लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि श्यामपुर में पानी की टंकी जल्द ही बन जाएगी, इससे क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था एक रुपये के कनेक्शन में शुरू हो जाएगी। इसी के साथ क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनियों में सड़कें बन गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या गंगा के पानी के कटाव की थी, कटाव रोकने के लिए तटबंध बनवाएं और जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने के लिए सोलर फेसिंग तारों की दीवार खड़ी करवा दी गई। पानी से कीमती भूमि का कटाव न होने से क्षेत्र के लोग सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका जीवन जनता के लिए समर्पित है और हमेशा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।