विशेष व्यय प्रेक्षक सुश्री मधु महाजन की अध्यक्षता में शनिवार को डाम कोठी में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

 

हरिद्वार। विशेष व्यय प्रेक्षक सुश्री मधु महाजन की अध्यक्षता में शनिवार को डाम कोठी में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सुश्री मधु महाजन विशेष व्यय प्रेक्षक ने अवैध शराब की आवाजाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि हरिद्वार जनपद की सीमायें उत्तर प्रदेश के तीन जिलों-मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा सहारनपुर से लगती हैं। इन जिलों सहित सभी क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन जिलों के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से नियमित रूप से सम्पर्क बना हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरिद्वार ग्रामीण आदि क्षेत्रों में, जहां से भी कच्ची शराब या अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलती है, लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, जिसकी वजह से काफी मात्रा मे अवैध शराब की जब्ती भी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने बैठक में बताया कि स्थाई चेक पोस्टों के माध्यम से भी लगातार वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रायः देखा गया है कि चुनाव के दौरान अधिकतर कच्ची शराब का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर विशेष व्यय प्रेक्षक ने निर्देश दिये कि कच्ची शराब बनाने के जो स्रोत हैं, उस पर कड़ी निगरानी रखते हुये, उस स्रोत तक पहुंचकर, उसे ही खत्म करने की कोशिश की जाये। इसके साथ ही ड्रग्स के आवागमन पर भी कड़ी निगाह रखी जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि जो भी मामले आते हैं, उसकी एफआईआर जरूर दर्ज की जाये।

विशेष व्यय प्रेक्षक सुश्री मधु महाजन ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि अति संवेदनशील क्षेत्र, बार्डर वाले इलाके तथा जहां-जहां आवश्यक है, सीसी टीवी से निरन्तर निगरानी रखें। उन्होंने नकदी (कैश) पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी अन्य सामानों का आवागमन होता है, उस पर भी कड़ी निगाह रखी जाये। उन्होंने अधिकारियेां से कहा कि आप सभी आपसी समन्वय स्थापित करते हुये गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक- सुनील कुमार अग्रवाल, शिव स्वरूप सिंह, सुश्री प्रतिभा चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, राज्य नोडल अधिकारी व्यय मन मोहन मैनाली सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद