प्रगति, उन्नति एवं विकास के रास्ते में बिना रूकावट के लिए डबल इंजन के लिए प्रत्याशियों को जिताने को पीएम ने किया आग्रह।

प्रगति, उन्नति एवं विकास के रास्ते में बिना रूकावट के लिए डबल इंजन के लिए प्रत्याशियों को जिताने को पीएम ने किया आग्रह।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए चार स्थानों पर कराई लाइव सुनने की व्यवस्था, भारी संख्या में शामिल हुए क्षेत्रीय लोग
हरिद्वार। विजय संकल्प सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअल तरीके से सुनने के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग, शाहपुर, फेरुपुर, गाजीवाली में लाइव देखा गया। चार स्थानों पर भारी संख्या में शामिल हुए लोगों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों के माध्यम और उन्नति के माग्र प्रसस्त कर जोश भरते हुए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने को आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने गंगा स्वच्छता, मॉडल डिग्री कॉलेज, रिंग रोड, राजकीय मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि विकास कार्यों के आधार बताया।

 


सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार को जरूरी बताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के लिए हुए विकास कार्य बर्दास्त नहीं होते, उन्हें जनता की खुशी देखी नहीं जाती। उन्होंने कहा कि विकास को रोकने की साजिश के बहकावे में न आकर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार लाने के लिए प्रत्याशियों को जिताने जरूरी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोग बांटने में विश्वास रखते हैं। वोट की राजनीति के लिए हरकी पैड़ी पर पूजा करने चले आए और झूठे प्रलोभन देने का काम किया जा रहा है।
वर्चुअल रैली से पूर्व स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र में दस सालों से पूर्व कोई विकास हुआ तो क्षेत्र की जनता बताएं, लेकिन दो साल के कार्यकाल में इतने विकास कार्य हुए कि आज क्षेत्रीय जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए कही जाना नहीं पड़ता। उन्होंने गन्ने के मूल्य में 30 रूपये की वृद्धि, मॉडल डिग्री कॉलेज बनवाने, रवासन नदी पर दो पुल, स्कूलों के उच्चीकरण कराने, सड़कों का जाल बिछाने, पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की पेयजल योजनाओं के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध कराने का काम गिनाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए टेबलेट देने का काम किया। उन्होंने पूर्ववर्ती हरीश रावत की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में एक भी विकास कार्य गिनाने का काम उनके पास नहीं है और चुनाव में झूठ बोलकर जनता से वोट हासिल कर गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे लोगों के प्रलोभनों में न आए। इस दौरान उन्होंने लालढांग, चंडीघाट, सजनपुर पीली आदि गांवों में डोर—टू—डोर अभियान चलाते हुए जनसंपर्क किया।

इस मौके पर बृजमोहन पोखरियाल, सुरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, कैलाश रावत, संतराम, विनोद जोशी, सरिता अमोली, जीवंती, दिनेश बडोला, कमलेश द्विवेदी, सुनील पाठक, विमला रावत, शीशपाल पोखरियाल, जितेंद्र पोखरियाल, विनोद सैनी, देवेंद्र अधिकारी, गणेश कुकरेती, संदीप नेगी, नंदकिशोर, योगेश कुमार, आर्चिक पोखरियाल, संजय कुमार, मनोज कुमार, सुलोचना रावत, रामदेइ तयाल, उषा शर्मा, श्रेष्ठ चौहान, आनंद सिंह, दिनेश बडोला आदि समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद