स्वामी यतीश्वरानंद ने बूथवार बैठकें लेते हुए बताई अपनी कार्य योजना

 

स्वामी यतीश्वरानंद ने बूथवार बैठकें लेते हुए बताई अपनी कार्य योजना

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने लालढांग और श्यामपुर क्षेत्र के टाटवाला, बाहर पीली, सजनपुर, श्यामपुर, गाजीवाली, कांगड़ी, चंडीघाट आदि में बूथवार बैठकें लेते हुए विकास कार्य बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई विकास कार्य कराने के बजाय अब घड़ियाली आंसू बहाकर एवं झूठे वादे करते हुए मतों के लिए जनता की भावना लूटने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है, जिसे जनता बखूबी जानती है।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ताबड़तोड़ बैठकें लेते हुए विकास कार्यों के आधार पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ की शुद्ध पेयजल की योजना के साथ सड़कों का जाल बिछाते हुए कई पुल एवं गंगा के किनारे तटबंध बनवाएं। लेकिन आज जिन्होंने सांसद, केंदीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई विकास कार्य न कराया हो वो आज घड़ियाली आंसू बहाकर वोट की उम्मीद जनता से लगाएं बैठें हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने केवल अपना विकास किया और जनता को आने आसपास फटकने तक नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि किया कार्यकर्ता दरी बिछाने के लिए ही हैं और जब चुनाव की बात आए तो अपने परिवार को प्रत्याशी बनाकर जनता पर थोप दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे विकास पुरुष हैं और आपके एक एक मत के बल पर फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के पास कोई भी नाम नहीं है, वह डरते हैं कि नाम रखने से जनता उन्हें वोट नहीं करेगी।

इस मौके पर सीमा चौहान, रेणु, कुंती, विद्या वती, पूजा, अक्षित, हिमांशु, मुकेश सुर्या, अरविंद, राकेश चौहान, रमेश चंद, जयपाल रावत, नरेश यादव, पुरुषोत्तम यादव, इंदर सिंह, सत्य प्रकाश आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद