जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पूरे हरिद्वार जनपद का तूफानी भ्रमण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पूरे हरिद्वार जनपद का तूफानी भ्रमण किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत प्रातःकाल ही कैम्प कार्यालय से होते हुये वीएचईएच स्थित कण्ट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने कण्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। इसके पश्चात वे ज्वालापुर इण्टर कॉलेज स्थित पोलिंग स्टेशन पहुंचे, वहां की व्यवस्थाओं को देखने के साथ-साथ कोविड-19 का भी ध्यान रखने की अपील मतदाताओं से की। यहां से होते हुये वे म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज ज्वालापुर पहुंचे तथा वहां मतदान की सारी प्रक्रियाओं, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।
म्युनिसिपल इण्टर कॉंलेज के पश्चात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकीय प्राथमिक उच्चतर विद्यालय रहमतपुर रूड़की पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिये क्या व्यवस्था है, के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिये यहां महिला कार्मिक तैनात है। तत्पश्चात वे यहां से होते हुये राजकीय प्राथमिक विद्यालय(द्वितीय) एवं राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के मतदान केन्द्रों में पहुंचे तथा बीएलओ को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये। यहां से सुरक्षा-व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुये वे मंगलौर स्थित नगर पालिका परिषद में स्थापित मतदान केन्द्र पहुंचे, वहां भी उन्होंने अधिकारियों से मतदान के सुचारू चलने के सम्बन्ध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंगलौर से होते हुये रूड़की के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं बीएसएम पीजी कॉलेज पहुंचे तथा वहां लाइन में खड़े मतदाताओं को कोविड-19 का पालन करते हुये दूरी बनाते हुये लाइन लगाने को कहा। यहां से वे रवाना होते हुये ढण्ढेरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र में पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था आदि को देखते हुये वे लण्ढौरा के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये शिक्षाराज इण्टर कॉलेज रामनगर सुल्तानपुरी कुन्हारी पहुंचे तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनपुरा के लिये प्रस्थान किया। यहां पहुंचने पर उन्होंने मतदाताओं से भी पूछा कि मतदान करने में कोई दिक्कत तो नहीं है, इस पर मतदाताओं ने बताया कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। यहां से रवाना होते हुये जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में स्थापित मतदान केन्द्र पहुंचे, जहां उन्होंने यहां स्थापित पोलिंग बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने पूरे जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने के पश्चात सभी जगह हर तरह की व्यवस्थायें शान्तिपूर्ण ढंग से संचालित होने पर सन्तोष व्यक्त किया।
भ्रमण में प्रशासन तथा पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद