लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका जरूरी – उमेश साहनी

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका जरूरी – उमेश साहनी

हरिद्वार। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया सभी युवा प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय युवा संसद के अंतर्गत दिए गए विषय आत्मनिर्भर भारत,स्किल इंडिया, स्वस्थ भारत, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत पर अपने अपने विचार रखे।


इस वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तराखंड के राज्य निदेशक उमेश साहनी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,युवाओं की सक्रिय भूमिका के बिना लोकतंत्र की संकल्पना नही की जा सकती”
इस कार्यक्रम के आयोजन में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हिमांशु सिंह राठौड़ ने बताया की राष्ट्रीय युवा संसद 2022 हेतु सभी युवाओं के आवेदन मांगे गए थे जिसके अंतर्गत हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर से कुल 124 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया वही एनएसएस हरिद्वार के जिला समन्वयक डॉ उमाकांत इंदौलिया ने युवाओं को शुभकामनाएं प्रदान कीं साथ ही निर्णायक मंडल की भूमिका में अनिल कौशिक पूर्व राज्य निदेशक NYKS, रोहन सहगल राष्ट्रीय सदस्य, BJYM, पवन कुमार युवा उद्यमी, संदीप यादव प्रोफेसर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, डॉ इप्सित प्रताप सिंह प्रोफेसर देव संस्कृति विश्वविद्यालय आदि रहे।
पूरे वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में धर्म सिंह रावत, APA, अविनाश, सदक्ष, सुमित सिंह , कल्लू सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।