श्रीसीमेंट लिमिटेड इकाई ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष में किया एक विशाल भंडारे का आयोजन,
लक्सर। श्रीसीमेंट लिमिटेड इकाई द्वारा फैक्ट्री प्रांगण के पास हाईवे पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में किया एक विशाल भंडारे का आयोजन,जहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले शिव भक्तों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराते हुवे शिव भक्तों को करोना के प्रति जागरूक भी किया गया साथ ही थर्मल स्पेलिंग दवारा जांच की गई स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर टीम ने सभी शिवभगतो का जांच परिक्षण कराया, जिसमे निशुल्क दवाइयां भी दी गई शिवभक्तों को एंबुलेंस सुविधा भी दी गई शिव भक्तों ने विश्राम के बाद ही यात्रा आरंभ की शिव भक्तों ने भजनों पर नेतृत्व भी किया।
वही श्रीसीमेंट लिमिटेड इकाई के मुख्य सेवक अशोक मुरलिया ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है हरिद्वार में सभी प्रदेशों से यात्री जल लेने के लिए आते हैं इसी को देखते हुए हमने अपनी फैक्ट्री के सामने हाईवे पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया,साथ ही स्वास्थ्य को लेकर निशुल्क कैंप लगाया गया।
